मसूरी-धनोल्टी रोड पर हवा में पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ी फारच्यूनर, चालक पर कार्रवाई

देहरादून / मसूरी।  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने मसूरी-धनोल्टी रोड पर हवा में पिस्टलनुमा गैस लाइटर लहराने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया और चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर यातायात नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जून को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक व्यक्ति वाहन से हवा में पिस्टल लहरा रहा है।

सूचना पर टिहरी बाईपास मसूरी-धनोल्टी रोड पर चेकिंग के दौरान यूपी-14 डीआर-1000 नंबर की फारच्यूनर कार रोकी गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद बताया। उसने बताया कि वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आया है। वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार ने पिस्टलनुमा गैस लाइटर हवा में लहराया था, जिसकी शिकायत पीछे से आ रहे किसी वाहन चालक ने पुलिस से की थी।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को पिस्टलनुमा गैस लाइटर बरामद हुआ। कोतवाली मसूरी पुलिस ने चालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कृत्यों से बचें। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हुड़दंग और यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments