सेवा की नई मिसाल –  धस्माना के हाथों शुरू हुआ नीलम अग्रवाल ट्रस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य अभियान

साल में चार बार मुफ्त जांच का संकल्प, पहले ही शिविर में उमड़े सैकड़ों मरीज

देहरादून। अपनी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती नीलम अग्रवाल की स्मृति को जीवित रखने का एक अनूठा और भावपूर्ण तरीका खोजा है डॉ. सुनील अग्रवाल ने। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर “नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट” की स्थापना की और इसके माध्यम से वंचित व गरीब लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा तथा प्रतिभावान गरीब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया।

इसी कड़ी में रविवार को कैंट रोड स्थित अग्रवाल परिसर में तीसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाएं भी प्राप्त कीं।

इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि आज समाज को ऐसी ही निःस्वार्थ सेवाभावी संस्थाओं और व्यक्तियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघरों में ईश्वर को खोजते हैं, जबकि असली ईश्वर की सेवा गरीब, वंचित और बीमार लोगों की सेवा में है। तुलसीदास जी की पंक्ति उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम, करुणा और सेवा ही ईश्वर को सबसे अधिक प्रिय हैं।

ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि पहला शिविर 3 जनवरी को उनके अपने जन्मदिन पर, दूसरा 26 मई को दिवंगत पत्नी के जन्मदिन पर और तीसरा आज 22 जून को वैवाहिक वर्षगांठ पर आयोजित किया गया। चौथा शिविर 20 जुलाई को दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि पर लगाया जाएगा। इन चार निर्धारित तिथियों के अलावा भी आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सैनिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, मानव अधिकार समिति अध्यक्ष सचिन जैन, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments