देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात भू-माफिया विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और राजपुर रोड की करोड़ों की जमीन बेचने के नाम पर 6.75 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित था।
थाना राजपुर पुलिस ने 22 जून को आईटी पार्क क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तपोवन रोड, आईटी पार्क चौक के पास से विशाल कुमार को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले। धोखाधड़ी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार UK-07-HB-1133 भी सीज कर दी गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया गया।
लक्ष्मण चौक निवासी कमल जिंदल ने 22 जून 2025 को तहरीर दी थी कि विशाल कुमार ने साथियों के साथ मिलकर राजपुर रोड की जमीन बेचने का झांसा देकर 6 करोड़ 75 लाख रुपये ले लिए, न रजिस्ट्री की न पैसे लौटाए। इससे पहले एक वृद्ध एनआरआई महिला ने भी विशाल के खिलाफ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का केस 73/23 दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में पता चला कि विशाल के खिलाफ यूपी-उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लगातार फरार चलने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया।
46 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र स्व. मांगेराम, निवासी शांति नगर, भोपा रोड, कूकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है। 1998 से लेकर 2025 तक इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा समेत दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में यह जेल भी जा चुका है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजपुर उ.नि. पीडी भट्ट, उ.नि. प्रवीण सैनी, कांस्टेबल अमित और कांस्टेबल मोहित शामिल रहे।

Recent Comments