विधानसभा के पूर्व सचिव जगदीश चंद्र के निधन से प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति, कांग्रेस नेताओं ने जताया गहरा शोक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री जगदीश चंद्र जी के असामयिक निधन पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता श्री धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन पर गहरा दुःख और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि श्री जगदीश चंद्र जी का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा सचिव के रूप में अपनी सेवाओं के दौरान हमेशा उच्च प्रशासनिक दक्षता, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। श्री गोदियाल ने उनके सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनका जाना अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता श्री धीरेंद्र प्रताप ने भी श्री जगदीश चंद्र जी के असामायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक अत्यंत योग्य और ईमानदार अधिकारी बताया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जगदीश चंद्र जी ने अपनी लंबी राजकीय सेवा के दौरान ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करने का एक बेमिसाल इतिहास बनाया था। नौकरी से अवकाश लेने के बाद भी वे सामाजिक जीवन में लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने अपनी योग्यता से समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया और विशेष रूप से दलित व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम करते हुए आम लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को अभी उनसे बहुत सी अपेक्षाएं थीं, जिनका अधूरा रह जाना बेहद कष्टप्रद है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments