कुंभ की तैयारियों को लेकर संत समाज से संवाद कर लिए सुझाव

हरिद्वार । आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों से संत समाज को अवगत कराया गया। इस दौरान मेला प्रशासन और संतों के बीच विस्तृत संवाद हुआ तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर सुझाव भी लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ तैयारियों को लेकर अखाड़ों एवं संत समाज के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है, ताकि सभी व्यवस्थाएं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें।

इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख अखाड़ों एवं संत-महात्माओं से भेंट कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने श्री महानिर्वाणी अखाड़ा के श्रीमहंत रवींद्र पुरी, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, स्वामी हरिचेतनानंद, जूना अखाड़ा के महंत महेश गिरी और योगगुरु स्वामी परमानंद महाराज सहित अनेक संतों से मुलाकात कर कुंभ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में स्थायी आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिसमें सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही अस्थायी शिविरों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संतों ने सुझाव देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए और अधिक प्रभावी ढंग से विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का विराट प्रतीक है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments