सफाई कर्मियों-वंचितों के लिए देहरादून में लगा विशेष कल्याण शिविर, विधायक सविता कपूर ने बांटे उपकरण

देहरादून। सफाई कर्मियों और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मंगलवार को पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में विशेष कल्याणकारी शिविर लगाया गया। समाज कल्याण विभाग के इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाएं बांटीं। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन और ऋण योजनाओं के तहत 300 से अधिक लोगों को जानकारी दी और मौके पर आवेदन भरवाए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट बांटी।

मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने एलिम्को के सौजन्य से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस शिविर से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। ऐसे कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए।

शिविर में क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments