नक्शे से हटकर बनाया व्यावसायिक निर्माण -MDDA ने ऋषिकेश में ठोकी सील, बोले -आगे भी जारी रहेगा अभियान

सेटबैक का उल्लंघन भी पड़ा महंगा, उपाध्यक्ष तिवारी की चेतावनी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को ऋषिकेश के मेन हरिद्वार रोड स्थित एक बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई कर अपने प्रवर्तन अभियान को और तेज करने का संकेत दे दिया। भरत विहार के निकट स्थित रूद्र ऑटोमोबाइल के निवासी उपेन्द्र कुमार द्वारा स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण किया जा रहा था और सेटबैक क्षेत्र का भी उल्लंघन पाया गया।

प्राधिकरण के अनुसार निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्ष को पूर्व में नियमों के पालन के निर्देश दिए गए थे, किंतु आवश्यक सुधार न होने पर प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि सुनियोजित और सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। स्वीकृत नक्शे से विचलन और सेटबैक का उल्लंघन न केवल नियमों की अवहेलना है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर के संतुलित विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग और नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्रवर्तन टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी निर्माणकर्ताओं से अपील की कि वे नियमों का पालन कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments