दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रात‑भर वाहनों व संदिग्धों की कड़ी जांच

देहरादून। जनपद में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा देर रात से लेकर सुबह तड़के तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी सभी क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं की, जबकि पुलिस की अलग‑अलग टीमों ने नगर से लेकर देहात तक आने‑जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके सत्यापन से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा‑निर्देश भी दिए।

अभियान के तहत अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय बॉर्डर, साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन चेकिंग की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments