उत्तरकाशी में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन 78% पार, पुरोला-यमुनोत्री-गंगोत्री के 104 बूथों पर काम शत-प्रतिशत पूरा

उत्तरकाशी,। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्वाचन टीम की मेहनत से डिजिटाइजेशन ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। जिले में अब तक 78.31 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

सबसे तेज गति पुरोला विधानसभा में देखने को मिली, जहां 45 पोलिंग बूथों पर डिजिटाइजेशन का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। यमुनोत्री विधानसभा में भी 41 पोलिंग बूथ पूरी तरह डिजिटाइज हो चुके हैं। वहीं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में 18 पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन का कार्य मुकम्मल हो गया है।

इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 104 बूथों पर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments