रुड़की में युवा संवाद: सीएम धामी बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

रूडकी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ माना गया है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है जहाँ युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति और सौर स्वरोजगार जैसी पहलें रोजगार के नए अवसर दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावी नीतियों से उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। नीति आयोग के सतत विकास में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। अब राज्य में रिवर्स माइग्रेशन का सकारात्मक वातावरण बन रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष प्रक्रिया से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। 20 मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब बन रहे हैं। साढ़े चार वर्षों में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं।

सीएम धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ में युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। भुनेश गोयल के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता दी जा रही है। रीया वंदना के सवाल पर बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की निगरानी है और सख्त कार्रवाई हो रही है। सोनालिका के सवाल पर कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन और एआई आधारित निगरानी होगी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments