
डोईवाला (देहरादून): डोईवाला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लावारिस शव का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। तीन दिन तक शिनाख्त न होने के बाद शनिवार को लक्खीबाग श्मशान घाट पर शव का दाह-संस्कार किया गया।
दिनांक 25.06.26 को कोतवाली डोईवाला को राजकीय चिकित्सालय से मेमो मिला था। 108 एंबुलेंस द्वारा एक अज्ञात पुरुष का शव गोवर्धन मंदिर के सामने, ऋषिकेश रोड डोईवाला से मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। स्थानीय लोगों से पता चला कि युवक घुमंतू प्रवृत्ति का था और उसका नाम राहुल बताया जा रहा है। परिजनों व निवास स्थान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए डोईवाला व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया। पंचायतनामा भरने के बाद शव को नियमानुसार 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया।
शिनाख्त न होने और निर्धारित समयावधि पूर्ण होने व शव-क्षति के दृष्टिगत आज दिनांक 28.06.2026 को मृतक का संबंध हिंदू धर्म से होने पर पूर्ण विधि-विधान से लक्खीबाग श्मशान घाट पर दाह-संस्कार किया गया। मृतक का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है और परिजनों की तलाश जारी है।

Recent Comments