धामी ने चंपावत को दी ₹40 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, अत्याधुनिक MRI मशीन से सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगी राहत

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से CSR के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। एमआरआई मशीन शुरू होने से चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत आसपास के सीमांत क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर सटीक जांच और उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा मिलेगी।

सीएम ने पुरानी दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक गंभीर मरीजों को एमआरआई जैसी जांचों के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इससे समय, धन और मानसिक कष्ट होता था। अब मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की जांच स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण चल रहा है। साथ ही 11.71 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग, डायग्नोस्टिक विंग तथा आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का काम प्रगति पर है। अमोड़ी में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।

प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान में 470.05 लाख रुपये की लागत से 129 बेड वाले छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है। जनपद में नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की कार्रवाई भी तेजी से चल रही है।

सीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार मिल रहा है। आर्थिक अभाव किसी भी परिवार के उपचार में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होगा, तभी प्रदेश समृद्ध होगा और विकसित उत्तराखंड का संकल्प साकार होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री निर्मल महारा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments