
उत्तरकाशी, 30 जून 2026: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और यातायात सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने चार चिन्हित ब्लैक स्पॉट—हेलगु गाड़, सोन गाड़, नालूपानी एवं रिखाऊ खड्ड पर कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुधार कार्यों के बाद इन स्थलों का फिर से रोड सेफ्टी ऑडिट कराकर सुरक्षा मानकों की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।
बीआरओ अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु चिन्हित स्थान पर रम्बल स्ट्रिप लगाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
बैठक में परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई चालानी कार्रवाई की भी समीक्षा हुई। डीएम ने दोनों विभागों को प्रवर्तन अभियान लगातार चलाने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचआईडीसीएल के अधीन करीब 25 किलोमीटर सड़क का रोड सेफ्टी ऑडिट शीघ्र कराने को कहा।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, बीआरओ से सुमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Recent Comments