हर्षिल में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का एडीएम ने किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश।

उत्तरकाशी। हर्षिल में चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मानसून और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। एडीएम ने कहा कि नदी के तेज बहाव के कारण जो भूमि कटाव हो रहा है, उसे रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य बेहद जरूरी हैं। स्थानीय बस्ती और क्षेत्र में स्थित होटलों की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि काम की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को मौके पर ही मॉनिटरिंग तेज करने और समय सीमा के भीतर काम को पूरा करने को कहा ताकि स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार के खतरे का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान ईई सचिन सिंघल, पुलिस व राजस्व के अधिकारी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments