
पौड़ी, 05 जुलाई 2026, सूवि। सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के तहत खेल विभाग पौड़ी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कण्डोलिया से टेका मार्ग तक क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखण्ड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने हरी झंडी दिखाकर किया। अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग की बालक-बालिका दौड़ में कुल 70 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने सभी वर्गों के प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
परिणाम इस प्रकार रहे:
- अंडर-14 बालक: प्रथम- शुभम, द्वितीय- कार्तिक, तृतीय- ललित, चतुर्थ- उज्ज्वल
- अंडर-14 बालिका: प्रथम- शिक्षा, द्वितीय- विधि रावत, तृतीय- अदिति, चतुर्थ- प्रीति रावत
- अंडर-17 बालक: प्रथम- हिमांशु, द्वितीय- कृष, तृतीय- आदित्य, चतुर्थ- शांतनु
- अंडर-17 बालिका: प्रथम- सिमरन बिष्ट, द्वितीय- नंदनी, तृतीय- नेहा पोखरियाल, चतुर्थ- तुलसी
- ओपन पुरुष: प्रथम- संदीप, द्वितीय- आयुष कुमार, तृतीय- अर्जुन चौहान, चतुर्थ- विमलेश
- ओपन बालिका: प्रथम- शिखा, तृतीय- अदिति
- ओपन महिला: प्रथम- निधि नेगी, द्वितीय- महक नेगी, तृतीय- अनुष्का बिष्ट, चतुर्थ- किरण
कार्यक्रम में बैडमिंटन प्रशिक्षक अनुज नेगी, अतुल गुसाईं, जूडो सहायक प्रशिक्षक मनीषा रानी, टेबल टेनिस प्रशिक्षक नीतू पंत, क्रिकेट प्रशिक्षक विनोद सिंह बौहान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रूपेश यादव, जिम प्रशिक्षक सचिन रावत, प्रवेन्द्र सिंह रावत, फुटबॉल प्रशिक्षक पारस रावत सहित सुरेन्द्र सिंह शाह, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील रावत, विनोद कुकरेती, योगेश भट्ट और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Recent Comments