बेतालघाट के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता शिवराज सिंह नहीं रहे, धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राज्य आंदोलन तक सक्रिय रहे शिवराज सिंह, नारायण दत्त तिवारी, यशपाल आर्य और हरीश रावत जैसे नेताओं के रहे करीबी सहयोगी

नैनीताल। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता शिवराज सिंह के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने शिवराज सिंह को कांग्रेस का अत्यंत निष्ठावान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन कांग्रेस के लिए कार्य किया। आजादी से पहले वह स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और उसके बाद पिछले अनेक वर्षों तक कांग्रेस पार्टी तथा राज्य आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी, यशपाल आर्य और हरीश रावत जैसे दिग्गज नेताओं के सहयोगी रहे।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि शिवराज सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड ने अपना एक सुयोग्य सपूत खो दिया है, जिनके योगदान को नैनीताल की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता सदैव याद रखेंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments