एसजीआरआर गोपेश्वर के आलेख प्रथम प्रयास में आईआईटी मुम्बई पहुंचे

उत्तराखण्ड का गौरव आलेख परमार ने जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर पेश की अनूठी मिसाल, सुदूर पर्वतीय अंचलों के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। आलेख ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख परमार, उनके माता-पिता तथा गुरुजनों को बधाई देते हुए आलेख को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गोपेश्वर जैसे सुदूर पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले आलेख की सफलता ने स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का संचार किया है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने बताया कि आलेख प्रारम्भ से ही प्रतिभाशाली एवं समर्पित छात्र रहे हैं।

एसजीआरआर परिवार ने उनकी इस सफलता को समूचे उत्तराखण्ड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। वे शैक्षणिक उपलब्धियों में भी सदैव अग्रणी रहे हैं तथा सीबीएसई कक्षा 12 की वर्ष 2026 की परीक्षा में अपने विद्यालय के टॉपर रहे। आज आलेख परमार उत्तराखण्ड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी रोल मॉडल बनकर उभरे हैं, जिन्होंने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम से किसी भी शिखर को प्राप्त किया जा सकता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments