जन संघर्ष मोर्चा का आरोप- मंत्री की नकरापन से 296 प्रशिक्षकों व 30 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

समग्र शिक्षा अभियान के तहत 200 स्कूलों में ठप हुआ कार्यक्रम, शासन में दस्तक और आंदोलन की दी चेतावनी

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता कर राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री की ढींगामस्ती एवं नकरापन की वजह से समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम गंभीर संकट में है। इसके चलते प्रदेश के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है, जिससे 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों और लगभग 25 से 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई थी और आज साढ़े तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन मंत्री ने न तो अनुबंध तिथि बढ़ाई है और न ही प्रशिक्षकों व छात्रों की पीड़ा सुनी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन से युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा मिलता था, जिससे युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर खुलते थे।

नेगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मंत्री को इन व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं युवाओं का दर्द क्यों नहीं सुनाई दे रहा? क्यों उन्हें गुमराह किया जा रहा है और झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि मोर्चा इस मामले को लेकर शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशिक्षकों एवं युवाओं के भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मोर्चा आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर विजय राम शर्मा व दिलबाग सिंह भी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments