भाजपा का कांग्रेस पर हमला, मनवीर चौहान बोले- ढाई लाख रजिस्ट्रेशन के दावे फेल, युवाओं की गूंज बना फ्लॉप शो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य की चिंता करने वाली कांग्रेस को पहले अपने आचरण में संवेदनशीलता लाने की जरूरत है। बीते दिनों कांग्रेस द्वारा आयोजित “युवाओं की गूंज” कार्यक्रम असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा था।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि उसने युवाओं से संवाद किया या उन्हें भ्रमित कर राजनीतिक अवसर तलाशा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ढाई लाख रजिस्ट्रेशन के दावे खोखले साबित हुए। कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से उम्रदराज लोगों को छात्रों के रूप में लाया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही दुविधा में थी। परेड ग्राउंड न मिलने पर सरकार पर आरोप लगाए गए। पहले से आवंटित परेड ग्राउंड न मिलने के बाद कांग्रेस को बन्नू इंटर कॉलेज में कार्यक्रम करना पड़ा और वहां की व्यवस्था सबने देखी। अगर परेड ग्राउंड मिलता तो कांग्रेस हाईकमान भी असली हालात देख लेता।

मनवीर चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रभारी भाजपा पर फ्लॉप शो की खीज उतार रहे हैं। नीट परीक्षा स्थगित होने के बाद दोबारा हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस अभी भी उसी मुद्दे को उठा रही है। राज्य में भर्ती घोटाले अब अतीत की बात हैं। सख्त नकल विरोधी कानून के कारण नकल माफिया के हौसले पस्त हैं। सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसी आधार पर राज्य से कांग्रेस की विदाई हुई। प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के आंकड़े गवाह हैं कि युवा संतुष्ट हैं। महिलाओं की स्वरोजगार में भागीदारी और आरक्षण से उनकी उन्नति के द्वार खुले हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने भाजपा के विजय रथ को हरी झंडी दी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments