

हल्द्वानी (नैनीताल)। केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा “विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण” विषय पर आधारित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं एवं रोजगार अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में बैनर, पोस्टर, पंपलेट और ऑडियो क्लिप के माध्यम से आसपास के ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। देवीपुरा, रूपपुर, चितपुर, झोली, चकला, प्रतापपुर, मौला, धमोला, शिवलालपुरी समेत कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए एवं प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाए गए।
प्री-इवेंट गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर, कालाढूंगी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें संजना, महक बिष्ट, इकरा, कविता, देवेश, सौरव, हर्षित, निशा एवं विशाल ने पुरस्कार जीते।

Recent Comments