17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड पिछले 5 वर्षों में 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि के साथ पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर गया है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 2021 में जहां राज्य में केवल 8,532 विदेशी पर्यटक आए थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा लगभग 1.58 लाख तक पहुंच गया है। इसके साथ ही हर साल 6 करोड़ से अधिक घरेलू सैलानी भी राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व और स्थानीय लोगों की मेहनत का नतीजा बताया। भट्ट ने राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से पूछे गए सवाल के जवाब का हवाला देते हुए यह जानकारी साझा की।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सदन में बताया कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्षवार आंकड़ों के अनुसार 2021 में 8,532 विदेशी और 19,43,4475 घरेलू पर्यटक आए। 2022 में यह संख्या बढ़कर 61,562 विदेशी और 84,542,195 घरेलू हुई। 2023 में 1,43,027 विदेशी और 5,75,70,578 घरेलू पर्यटक पहुंचे। 2024 में 60,849,060 विदेशी और 1,39,375 घरेलू तथा 2025 में 1,58,390 विदेशी और 6,14,11,411 घरेलू सैलानियों ने देवभूमि का रुख किया।

इन आंकड़ों के आधार पर पिछले 5 वर्षों में विदेशी सैलानियों में 216 फीसदी और घरेलू सैलानियों में 1756 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

महेंद्र भट्ट ने कहा, “इस उपलब्धि के सबसे बड़े हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सनातन के प्रति उनकी श्रद्धा और देवभूमि के प्रति प्रेम के कारण ही उत्तराखंड आज ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में पहचाना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की दूरदर्शी नीतियों और प्रदेशवासियों की मेहमाननवाजी से यह संभव हुआ है। राज्य निर्माण से ही हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को पर्यटन का हब बनाना था और भाजपा सरकार में यह सपना साकार हो रहा है।”

भट्ट ने कहा कि पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और प्रचार पर केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से आने वाले वर्षों में उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments