धर्मपुर की जर्जर सड़कों को लेकर महिला कांग्रेस का PWD पर प्रदर्शन, ज्योति रौतेला ने दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मपुर की टूटी सड़कें बनीं विरोध की वजह, तेज बारिश में महिला कांग्रेस ने PWD कार्यालय घेरा

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, गड्ढों और जल निकासी व्यवस्था की बदहाली को लेकर गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच विभागीय कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

महिला कांग्रेस का कहना है कि धर्मपुर क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले भी इन्हीं समस्याओं को लेकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक धरातल पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी केवल आश्वासन ही मिला और जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं हुए तो महिला कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

प्रदर्शन में पार्षद आयुष गुप्ता, मुकिम अहमद, वीरेंद्र पंवार, हेमंत उप्रेती, फारूक राव, जमाल खान, प्रियांशु गौड़, विकास यादव, अनिता सकलानी, रजनी जुयाल, चंदा ध्यानी, हेमा जुयाल सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments