SIR प्रक्रिया के चलते कांग्रेस ने स्थगित की परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान

देहरादून । उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून जनपद में प्रस्तावित दूसरे चरण की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब यात्रा की नई तिथियों की घोषणा 10 अगस्त 2026 के बाद की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के संयोजन में 2 से 5 अगस्त तक देहरादून जिले के विकासनगर, सहसपुर, देहरादून कैंट, रायपुर, राजपुर, मसूरी और डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रस्तावित थी।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत तथा उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया के दूसरे चरण को देखते हुए फिलहाल यात्रा स्थगित की गई है। वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद 10 अगस्त 2026 के उपरांत नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments