देहरादून पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

देहरादून । जनपद देहरादून में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात देहरादून ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ, अनुकरणीय और कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं तथा भविष्य में भी पुलिस परिवार उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना भी की।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सामने आई चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। इन अनुभवों को प्रेरणादायी बताते हुए उपस्थित पुलिस कर्मियों से आह्वान किया गया कि वे उनसे सीख लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक समर्पण तथा जिम्मेदारी के साथ करें।

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने आशा जताई कि भविष्य में भी पुलिस विभाग को उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ मिलता रहेगा।

शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक उपनिरीक्षक (एम) अब्दुल मजीद अंसारी, लीडिंग फायरमैन प्रकाश चन्द्र, मुख्य आरक्षी योगेश असवाल तथा मुख्य आरक्षी आनंद चौधरी शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments