भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा देहरादून में NGO समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट संस्थाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के NGO प्रकोष्ठ ने रविवार को देहरादून स्थित टाउन हॉल में “NGO समन्वय एवं विकास सम्मेलन” का आयोजन किया। सम्मेलन का प्रेरक संदेश “बदलाव की शुरुआत आपके एक कदम से” रखा गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशभर से आई संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान, गौसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को मंच से सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करती हैं। जनसेवा में सक्रिय संस्थाओं के अनुभव और सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने में बड़ी सफलता मिल सकती है। भाजपा का प्रयास है कि ऐसी संस्थाओं को संगठित और सशक्त कर उनके काम को और गति दी जाए।

सम्मेलन संयोजक डॉ. सन्देश यादव ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक प्रभावी मंच देना, और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान व प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि आगे भी NGO प्रकोष्ठ संस्थाओं के साथ नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करेगा।

प्रारम्भिक सत्र में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे और अधिक ऊर्जा, समर्पण और सामूहिक भावना के साथ जनहित के कार्यों में जुटें।

भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों, संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं समाज के विकास और जरूरतमंदों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। भाजपा NGO प्रकोष्ठ समय-समय पर संस्थाओं को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहेगा।

सम्मेलन को सफल बनाने में प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सचिन अग्रवाल, प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा, प्रदेश सह-संयोजक श्रीमती मधु जैन, विनीत कुमार, देहरादून महानगर जिला संयोजक श्रीमती नलिनी त्रिखा तनेजा, देहरादून ग्रामीण जिला संयोजक श्रीमती गीता मौर्या, हरभजन सिंह चुघ, मनोज कुमार और उत्तराखण्ड NGO अलायंस की श्रीमती पायल यादव सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। प्रतिभागियों ने इस पहल को उत्तराखण्ड में सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments