प्रेम बहुखंडी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के जाने-माने राज्य निर्माण आंदोलनकारी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्वान एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बहुखंडी को समिति का केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम बहुखंडी राज्य आंदोलन के दौरान लंबे समय तक जेल में रहे थे। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी हैं और लंबे समय तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के भाषण लेखक के रूप में भी जाने जाते रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रेम बहुखंडी की पिछले कई वर्षों में जारी हुए कांग्रेस के घोषणा पत्रों में भी प्रमुख भूमिका रही है। राज्य के कई ज्वलंत सवालों को उठाने के लिए भी वे जाने जाते हैं। पर्यावरण और शिक्षा उनके प्रमुख विषय रहे हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रेम बहुखंडी के समिति का केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता बनने से समिति के क्रियाकलापों और राज्य आंदोलनकारियों की आवाज को नया बल मिलेगा। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments