

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला में दो पक्षों के बीच विवाद व आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट की घटना में शामिल एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी तहत आज थाना रायपुर क्षेत्र में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू की।
मौके पर जानकारी करने पर एक पक्ष के तीन व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के दो लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्ति एक ही परिवार से हैं—
- कौशल्या, पत्नी अमरनाथ साहनी, निवासी चूना भट्ठा रायपुर देहरादून, उम्र 46 वर्ष।
- विशाल, पुत्र अमरनाथ साहनी, निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।
- चंचला देवी, पत्नी विशाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।
पुलिस के अनुसार मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Recent Comments