NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ ने लॉन्च किया नया ब्रांड ‘ADAPTIS’, MSME से एंटरप्राइज तक मिलेगी एकीकृत सुविधा

देहरादून। डिजिटल कॉमर्स के तेजी से विस्तार के बीच NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया ने आज अपने नए एकीकृत सर्विस ब्रांड ADAPTIS की शुरुआत की। कंपनी ने भुगतान स्वीकार करने, व्यापारिक समाधान, वैल्यू-एडेड सर्विसेज़ और कॉमर्स से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत लाया है।

ADAPTIS को स्थानीय दुकानदारों, तेजी से बढ़ रहे MSME और बड़े उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कारोबारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर पेमेंट स्वीकार करने, संचालन आसान बनाने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने में मदद करना है।

लॉन्च पर NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया के CEO श्री ताकेओ उएनो ने कहा कि भारत डिजिटल अपनाने में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ADAPTIS के जरिए कंपनी वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय समझ को मिलाकर सुरक्षित और विस्तार योग्य समाधान देगी।

NTT DATA जापान के ग्लोबल पेमेंट्स प्रमुख श्री शिनिचिरो निशिकावा ने इसे एकीकृत प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में अहम कदम बताया। CFO श्री राहुल जैन ने कहा कि एक ब्रांड के तहत आने से साझेदारों को अधिक मूल्य मिलेगा।

भारत में ADAPTIS चार श्रेणियों में काम करेगा: ADAPTIS इन-स्टोर, ADAPTIS ई-कॉमर्स, ADAPTIS एंटरप्राइज और ADAPTIS VAS।

कंपनी का दावा है कि वह 2 दशक से भारत में सक्रिय है, लाखों व्यापारियों को सेवा देती है और सालाना 10 करोड़ से अधिक लेनदेन PCI-DSS मानकों के साथ प्रोसेस करती है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments