

पारदर्शी एवं नियमानुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन
मोरी। बुधवार को मोरी ब्लॉक स्थित पट्टी गडूगाड़ एवं ग्राम पंचायत डोभालगांव के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिलकर कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से डोभालगांव सहकारी समिति के विलय से जुड़े विषयों तथा पट्टी गडूगाड़ क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई की सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
मोरी दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों एवं स्थानीय कृषकों की समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक सुना। ग्रामीणों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु को दर्ज करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लिखित विषयों का नियमानुसार त्वरित परीक्षण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी जायज मांगों पर पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ नियमानुसार सकारात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Recent Comments