

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 कोतवाली नगर की टीम लख्खीबाग में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदन नगर के पास से एक व्यक्ति को पेटियों और कट्टों में रखी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद, निवासी चंदन नगर, कोतवाली नगर, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 08 पेटी शराब बरामद की है। इसमें 192 पव्वे और 24 हाफ इम्पीरियल ब्लू, 96 पव्वे रॉयल स्टैग और 48 पव्वे मैकडॉवेल शामिल हैं। बरामद शराब की कुल 336 पव्वे और 24 हाफ बोतलें हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी व बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम के अउनि राजेश शाह, कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल हारून, कांस्टेबल संजीव और महिला कांस्टेबल कंचन इस कार्रवाई में शामिल थे।

Recent Comments