थार की छत पर बैठकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस ने 8 युवकों पर की कार्रवाई, वाहन सीज

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक 8 युवकों को महंगा पड़ गया। जीएमएस रोड पर थार रॉक्स की छत और खिड़कियों पर बैठकर हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की और वाहन को सीज कर दिया।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ युवक बल्लीवाला क्षेत्र के पास जीएमएस रोड पर थार रॉक्स और एक अन्य वाहन की खिड़कियों व छत पर सवार होकर रैली निकालते दिख रहे थे। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे सड़क पर चल रहे आम लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना बसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों और चालकों की पहचान की। जांच के बाद वाहन में सवार 8 युवकों को थाने लाया गया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में इस तरह का कृत्य न दोहराने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार नागरिक बनें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम तोड़कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments