गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

महिला छात्रावास परिसर में हुआ ‘प्रकृति वंदन’ कार्यक्रम, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में छात्राओं ने आपसी भाईचारे, स्नेह और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।

मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर चौरास परिसर स्थित महिला छात्रावास परिसर में ‘प्रकृति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. हरि भजन सिंह चौहान ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर छात्रावास की शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं और पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रो. विजयकांत पुरोहित, डॉ. तेजपाल बिष्ट, डॉ. श्वेता वर्मा और डॉ. हिमशिखा गुसाई उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments