

रात में घूमते 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 27 संदिग्ध थाने लाए गए; 19 शराबी चालक गिरफ्तार, 21 वाहन सीज
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निरियत रूप से सघन चेकिंग अभियान जारी रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में 29/30 अगस्त की रात्रि को एसएसपी के निर्देशों पर भारी बरसात के बीच सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते हे 700 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ की तथा 27 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनका आवश्यक पूछताछ के बाद सत्यापन किया।

नियमों के उल्लंघन पर 54 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 23,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को सीज कर दिया।
इसी दौरान याताय नियमों के उल्लंघन पर 72 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 44,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 23 वाहन चालकों के माननीय न्यायालय के चालान करने के साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों को सीज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बात पर बल दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Recent Comments