मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के साथ सरकार और संगठन ने सुनी पीएम के मन की बात!

देहरादून । भाजपा की प्रदेश कार्यशाला से पूर्व आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सरकार और संगठन द्वारा सामूहिक रूप से पीएम के मन की बात सुनी गई। जिसमें सेवा संकल्प अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की उपस्थिति में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी भी प्रमुखता से मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ के इस 137वें संस्करण में प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाए गए स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी से इन विषयों को राज्य में और अधिक बढ़ावा देने तथा आम जनमानस से इनका अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने की चर्चा की, जो आज समाज के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने सभी राज्य के युवाओं को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण पर जोर दिया। इसके साथ ही, भारत के महान ऐतिहासिक नायकों और शासकों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के पीएम के संदेश को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने आह्वाहन किया कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों व अभियानों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं। ताकि उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने का मिशन पूर्ण प्रतिबद्धता से प्राप्त किया जा सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments