

देहरादून । बृजवासी गौ रक्षा संगठन, भारत की उत्तराखंड इकाई ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास रघुनाथ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि शर्मा के आदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की सहमति से यह नई टीम गठित की गई है।
कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में सर्वेश्वर दास, प्रेम चंद बता, लालचंद शर्मा और सोमदत्त शर्मा को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अर्चना शर्मा, कांति भसीन, साध्वी धात्री देवी और कल्याण चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी विजय प्रसाद ममगई को सौंपी गई है, जबकि सचिव पद पर योगेश खंडूजा, मोनिका डोभाल, बृजेश शुक्ला और सत्य प्रकाश कोठियाल की नियुक्ति की गई है।
कोषाध्यक्ष पद पर नीलम शर्मा तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर सुमन को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में रिया नेथानी, अनुराधा अग्रवाल, पवन सैकड़ी और वीरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार मंडल में राम कपूर, केवल कुमार वर्मा, पीयूष गौड़ और अर्जुन को शामिल किया गया है।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जितेंद्र को सौंपी गई है, जबकि सह-मीडिया प्रभारी के तौर पर धीरज कुमार और अशोक मल्होत्रा नियुक्त किए गए हैं। कार्यालय प्रभारी का दायित्व विक्की खंडूजा को दिया गया है।
संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से गौ माता की रक्षा एवं सेवा में समर्पित होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।
यहां देखें नियुक्ति पत्र


Recent Comments