उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का मीडिया मिशन तेज, पंखुड़ी पाठक ने प्रीतम सिंह से की अहम मुलाकात

सह-प्रभारियों से भी हुआ संवाद, चुनावी रणनीति और जनसरोकारों को जनता तक पहुंचाने पर मंथन

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा उत्तराखंड की मीडिया इंचार्ज नियुक्त की गईं श्रीमती पंखुड़ी पाठक ने आज उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रीतम सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया एवं संचार अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने मार्गदर्शन लिया।

श्रीमती पंखुड़ी पाठक ने उत्तराखंड कांग्रेस के दोनों सह-प्रभारियों सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव से भी मुलाकात की। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, चुनावी रणनीति और मीडिया के माध्यम से पार्टी के जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में मीडिया एवं संचार रणनीति को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित बनाने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, मीडिया विभाग की सक्रिय भूमिका और जमीनी मुद्दों को प्रमुखता देने के साथ कांग्रेस जनता के बीच अपने संदेश को और मजबूती से पहुंचाएगी।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जनसरोकारों, भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित आम जनता के मुद्दों तथा कांग्रेस की नीतियों और आगामी चुनावी एजेंडे को तथ्यों एवं मजबूती के साथ जनता के सामने रखना मीडिया विभाग की प्राथमिकता होगी।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि श्रीमती पंखुड़ी पाठक के अनुभव, ऊर्जा और रणनीतिक दृष्टिकोण से प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया अभियान को निश्चित रूप से नई गति और धार मिलेगी।

मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं वीरेंद्र पोखरियाल भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments