रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से शुरू कराने को गंभीर धामी सरकार : हनी पाठक

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू कराने को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

पाठक ने कहा कि दोनों मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इनके निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो ताकि प्रदेश के मेधावी छात्र अपने ही राज्य में बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं और मान्यता की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार लगातार संबंधित विभागों और केंद्रीय स्तर पर संपर्क और समन्वय बनाए हुए है। राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पैरवी की जा रही है ताकि प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और छात्रों के हित सुरक्षित रहें।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के भविष्य को लेकर केवल राजनीतिक दिखावा कर रहा है और भ्रम व आशंका फैला रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल इमारतें खड़ी करना नहीं बल्कि मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचा विकसित करना है, जिसके लिए संसाधनों, फैकल्टी और बुनियादी ढांचे को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को समझती है और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस को बयानबाजी के बजाय सकारात्मक प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments