

देहरादून। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के तहत हुड़दंगियों पर कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।
कोतवाली प्रेमनगर पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष और उग्र हो गए, जिससे राहगीरों के चोटिल होने की आशंका बन गई। शांति व्यवस्था भंग होने पर पुलिस ने 7 युवकों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन पाटनी, अभय कोहली, नैथन, कृष उपाध्याय, युग नागर, अर्पित तोमर और कवि अत्री के रूप में हुई है। सभी की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है और कंडोली प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेज दी है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिधौली उप निरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल जसबीर कंडारी, श्रीकांत मलिक और जगजोत शामिल रहे।

Recent Comments