

FRI में पेंशनर्स संगठनों की बैठक, लंबित मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान पर बनी सहमति
देहरादून । साइंटिस्ट हॉस्टल, एफआरआई, देहरादून में आज आईसीएफआरई पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (आईसीएफआरई पीडब्ल्यूए) एवं उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (यूकेपीडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधाओं, लंबित मेडिकल बिलों तथा दोनों संगठनों के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आईसीएफआरई पीडब्ल्यूए की ओर से डॉ. एन.के.एस. हर्ष (सलाहकार), डॉ. एच.बी. वशिष्ठ (अध्यक्ष), वाई.एस. नेगी (उपाध्यक्ष), डॉ. ओम बीर सिंह (सचिव), डॉ. एस.पी. सिंह (कोषाध्यक्ष) एवं नीरज गुप्ता (सदस्य) उपस्थित रहे।
उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बलवीर सिंह नेगी (अध्यक्ष), एच.एस. काला (उपाध्यक्ष), तिलक राज शर्मा (संरक्षक), डॉ. एस. चंद्र स्वामी (संयोजक), रविंदर दत्त सेमवाल (महासचिव), पी.के. सिंह (संयुक्त सचिव), ए.के. उनियाल (कोषाध्यक्ष), ए.के. बहुखंडी (उप-कोषाध्यक्ष) एवं राजेंद्र प्रसाद शास्त्री (प्रचार सचिव) उपस्थित रहे।

बैठक में आईसीएफआरई पेंशनर्स के लिए सीजीएचएस की तर्ज पर empanelled अस्पतालों में cashless चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, देहरादून में empanelled अस्पतालों की संख्या बढ़ाने तथा देहरादून से बाहर रहने वाले पेंशनर्स को भी मान्य empanelled अस्पतालों में उपचार की सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान तथा सभी पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट/जीवन प्रमाण की प्रक्रिया से अवगत कराने पर भी चर्चा हुई। दोनों संगठनों ने पेंशनर्स के हितों से जुड़े विषयों पर संयुक्त प्रयास एवं निरंतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
अंत में डॉ. एच.बी. वशिष्ठ, अध्यक्ष, आईसीएफआरई पीडब्ल्यूए ने यूकेपीडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का बैठक में सहभागिता एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Recent Comments