

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। बच्चों ने अपने मामा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। मंत्री आर्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीएम धामी बच्चों के लिए मामा और वह स्वयं बुआ के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड या अन्य कारणों से माता-पिता खोने वाले बच्चों को 21 वर्ष तक 3000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है। उदीयमान खिलाड़ी योजना में 1500 रुपये खेल छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना में बेटी के जन्म पर 11 हजार और 12वीं पास करने पर 51 हजार की सहायता दी जाती है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई बच्चा संसाधनों के अभाव में सपनों से वंचित न रहे। इस मौके पर सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता, डीपीओ मीना बिष्ट सहित अधिकारी और शिशु सदन के बच्चे मौजूद रहे।

Recent Comments