STF कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई: 1.150 किलो चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, बरामदगी की कीमत पांच लाख रुपये

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कुमाऊं यूनिट ने थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में 1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है।

STF मुख्यालय, देहरादून से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर सभी यूनिटों को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में तकनीकी और मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने दोनों अभियुक्तों को काबू में लिया।

पूछताछ में गिरफ्तारों ने बताया कि वे चम्पावत जनपद से चरस खरीदकर लाते थे और उसे ऊंचे दामों पर नैनीताल तथा उधम सिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। STF अब उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में पर्वतीय जनपदों से अवैध चरस तस्करी के इनपुट लंबे समय से मिल रहे थे, जिस पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कुमाऊं यूनिट को निर्देशित किया गया था।

दोनों के खिलाफ थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है और तस्करों के खिलाफ STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट और संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, दोनों निवासी तहसील व थाना पाटी, जनपद चम्पावत के हैं। बरामदगी में 1 किलो 150 ग्राम चरस और एक स्कूटी (UK04 TB 8402) शामिल है।

कार्रवाई में STF कुमाऊं यूनिट का नेतृत्व निरीक्षक एम.पी. सिंह की टीम ने किया, जिसमें SI अशोक कांडपाल, SI चंदन सिंह बिष्ट, SI प्रकाश चंद्र भगत, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह, मुख्य आरक्षी मोहित वर्मा और मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार शामिल रहे। काठगोदाम पुलिस की ओर से SI धर्मेंद्र कुमार और मुख्य आरक्षी प्रताप गढ़िया ने सहयोग दिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments