

डोईवाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला के निर्देशानुसार हुआ।
शिविर का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने फीता काटकर किया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में “आशीर्वाद का दिया” थीम पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, मानवता और जनकल्याण के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
गैरोला ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक महान सामाजिक सेवा है और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
सीएचसी डोईवाला एवं हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जॉलीग्रांट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 8 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर 8 यूनिट रक्त एकत्र किया। साथ ही, शिविर में उपस्थित लगभग 40-50 लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया, जो रक्तदान के प्रति बढ़ती जन-जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
सीएचसी डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह रावत ने अतिथियों, रक्तदाताओं, एचआईएचटी टीम और सीएचसी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Recent Comments