मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण के आभार में दीपों से जगमगाया उत्तराखंड, भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मना जन्मदिन

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश भर में मोदी काल के दो दर्जन से अधिक विकास पुंजों समेत सभी बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से रोशन किया गया। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए और उनके दीर्घायु तथा राष्ट्र के निरंतर कुशल नेतृत्व की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अगुवाई में इस जन-आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही राज्य में ‘सेवा समर्पण संकल्प अभियान’ का औपचारिक आगाज भी हो गया। देश भर में चयनित 500 प्रमुख विकास कार्यों में से उत्तराखंड की 20 सर्वमहत्वपूर्ण परियोजनाओं को विशेष रूप से चिह्नित कर वहां दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इन स्थलों में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे, चार धाम ऑल-वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सिल्कयारा-बड़कोट सुरंग, एम्स ऋषिकेश, देहरादून व पिथौरागढ़ हवाई अड्डे, बद्रीनाथ व केदारनाथ पुनर्विकास, गंगोत्री व यमुनोत्री तीर्थयात्रा अवसंरचना, हेमकुंड साहिब कनेक्टिविटी, आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, एनआईटी उत्तराखंड, वाइब्रेंट विलेजेस और सीमावर्ती रणनीतिक सड़कों वाले क्षेत्र शामिल रहे।

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता विधानसभा के हरिपुर घाट पर दीप जलाया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विकास नगर के हरबर्टपुर में सहभागिता की। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने देहरादून कैंट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भगवानपुर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर, दीप्ति रावत ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी, सतपाल महाराज ने हरिद्वार गंगा घाट, सुबोध उनियाल ने नरेंद्र नगर, प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने मसूरी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अन्य विधायकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री के सक्षम और सशक्त नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं से उत्तराखंड ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए भाजपा ने आज से ‘सेवा पखवाड़े’ का भी शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों व हवन के आयोजन के साथ-साथ अस्पतालों में मरीजों और जरूरतमंदों को फल व मिठाइयां बांटी गईं। इसके अलावा एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद गैरोला, जगमोहन रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments