ऋषिकेश में काली माता मंदिर के पास खाई में कूदा युवक, पुलिस-SDRF ने ऐसे बचाई जान 

ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर काली माता मंदिर के समीप गहरी खाई में कूदे एक युवक को दून पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के जरिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार कोतवाली ऋषिकेश को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक ने काली माता मंदिर के पास खाई में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी तुरंत बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गहरी खाई में उतरकर तलाशी शुरू की। काफी प्रयासों के बाद टीम को घायल अवस्था में एक युवक मिला। उसकी स्थिति और व्यवहार से वह नशे के प्रभाव में लग रहा था। टीम ने अत्यंत सावधानी से स्ट्रेचर की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में युवक के कमर और पैर में गंभीर चोटें पाई गईं। उसकी पहचान मोहित आर्य पुत्र प्रदीप आर्य, निवासी बेतालघाट, जनपद नैनीताल, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। घायल को तुरंत 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रेस्क्यू अभियान में व0उ0नि0 नवीन जोशी, अ0उ0नि0 योगेन्द्र दत्त सेमवाल, का0 अमित राणा, का0 चालक रघुवीर के साथ फायर सर्विस और SDRF के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments