देहरादून में शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता : कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा के प्रिंसिपल पर लगा POCSO एक्ट, भेजा गया जेल!

देहरादून । राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के 57 वर्षीय प्रधानाचार्य (प्रबंधक) पर अपने ही स्कूल के 15 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने 20 जुलाई 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा प्रेमनगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से बच्चा काफी उदास, अकेला और गुमसुम रहने लगा था।

जब परिजनों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने प्यार से बैठाकर उससे पूछताछ की, तो बच्चे ने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बयान कर दी। छात्र ने बताया कि उसके स्कूल (कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा, बिधौली) के प्रबंधक/प्रधानाचार्य डॉ. एस. वोहरा सार्थक उसके साथ लंबे समय से अश्लील हरकतें और गलत काम कर रहे थे।

मामले की संवेदनशीलता और महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रेमनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 142/26 के तहत POCSO एक्ट की धारा 5(f)/6/7/8 में केस दर्ज किया गया।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य डॉ. एस. वोहरा सार्थक (उम्र 57 वर्ष), पुत्र स्व. जगन्नाथ वोहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल अपराधों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments