

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत देहरादून स्थित एनआईवीएच स्कूल में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ “आशीर्वाद का दिया” जलाकर सेवा, संवेदना और सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिनय रोहिला मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट, एडिफाई स्कूल के प्रबंधक पंकज होलकर, प्रिंसिपल प्रदीप गौड़, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर एस.के. साहू, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ सह-संयोजिका ममता पागती, जेडप्लस सिक्योरिटी टीम, मनुशक्ति संगठन के सहयोगियों तथा एनआईवीएच की प्रधानाचार्य मंजू सहित शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान सेवा और सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजकों ने बच्चों के साथ समय बिताया। आयोजकों के अनुसार, बच्चों की मुस्कान और उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने पूरे कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की भावना के साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Recent Comments