डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का समूचा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रतीक है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का अनुपम आदर्श भावी पीढ़ियों को युगों-युगों तक मार्गदर्शन देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments