रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन    

देहरादून । केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजकुमार एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साल 2014 के मुकाबले 2026 में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 150 प्रतिशत, डीजल 75 प्रतिशत, पेट्रोल 45 प्रतिशत, सरसों का तेल 125 प्रतिशत, आटा 81 प्रतिशत और दूध के दाम 80 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। सरकार महंगाई नियंत्रित करने के बजाय जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। कहा कि कुछ दिन पहले तक चुनावों के चलते तेल और गैस के दाम स्थिर रखे गए थे, लेकिन पिछले एक महीने से लगातार दाम बढ़ाकर हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, वार्ड अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, आशीष रतूड़ी, मोनीश मोसेस, पंकज गुसाई, अमित कोठियाल, सबलू, हिमांशु लोदी, बिट्टू गुसाई, नीरू बाला, नीलम, राधा सैनी, जानकी साहनी, संगीता, पूजा नेगी, खुशी रावत, बिन्नू, ज्ञान प्रजापति, संदीप प्रजापति, कैलाश प्रजापति और शेर सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments