प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एसआईआर अभियान के लिए कंट्रोल रूम गठित

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.ए.आर. (Special Intensive Revision) अभियान के अंतर्गत मतदाताओं की सहायता एवं समन्वय के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं महानगरों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में भी एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों एवं मतदाता सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एडवोकेट राकेश नेगी कंट्रोल रूम इंचार्ज, एडवोकेट संदीप चमोली सदस्य, रितेश जोशी सदस्य, एडवोकेट प्रशांत खंडूरी सदस्य, एडवोकेट डिंपल सिंह सदस्य, एडवोकेट विनोद कुमार सदस्य, एडवोकेट भूपेंद्र नेगी सदस्य, एडवोकेट सुरभि शाह सदस्य एवं एडवोकेट शूरवीर सिंह चौहान को कंट्रोल रूम का सदस्य नामित किया गया है। ये सभी सदस्य प्रदेशभर से प्राप्त सूचनाओं का संकलन, समन्वय तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला, महानगर, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को एस.ए.आर. प्रक्रिया की जानकारी दें तथा जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने में हरसंभव सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार की सुविधा होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी जारी किया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments