चंडीगढ़,04मार्च2025।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते 615 गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित गांवों के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल अब सक्रिय कर दिया गया है, और इस संबंध में उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित किया गया है।
किसान इस पोर्टल पर ओलावृष्टि और बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। सरकार ने किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

Recent Comments